Wednesday, May 18, 2011

आतंकवाद का खात्मा संभव

कौन नहीं चाहता कि दुनिया से आतंकवाद का खात्मा हो। यह ख्वाहिश अब हकीकत में बदल सकती है। आतंकवाद भले ही पूरी तरह गायब नहीं हो, लेकिन उसे मात देने और हमारी फिक्र से परे धकेल देने के लिए यह बेहतरीन वक्त हो सकता है।

ऐसा इसलिए नहीं है कि ऐबटाबाद में अमेरिका ने उस ओसामा बिन लादेन को मार कर डाला, जो दुनिया का मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट था। हमें यह मुगालता कतई नहीं हो कि एक टेररिस्ट के खात्मे से आतंकवाद जमींदोज हो जाएगा, भले ही वह कितना ही बड़ा हो। आतंकवाद एक इंसान, एक ग्रुप नहीं, एक ट्रेंड है। खुशी की बात यह कि यह ट्रेंड अब अपनी पकड़ खो रहा है। आतंकवाद का सिक्का घिस-घिसकर खोटा हो गया है और ऐसा लादेन की मौत से पहले ही होने लगा था। अलबत्ता उसे मंजूर करने का हौसला हमें लादेन की मौत ने ही दिया है।

हम इस बात पर यकीन क्यों करें? इसकी कुछ वजहें हैं। पहली तो यही कि एक अर्से से आतंकवाद की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है, जो बताती है कि आतंकवादी अपनी मुहिम में कमजोर पड़ रहे हैं। ऐसा इसलिए हो सका है कि तमाम देशों ने अपनी गलतियों से सबक सीखा है, उनके बीच अच्छा तालमेल बना है, चौकसी बढ़ी है और इंटेलिजेंस को बेहतर बनाया गया है। हम नहीं जानते कि ऐसा नहीं हुआ होता तो क्या होता, इसलिए हम इस बात पर गौर भी नहीं करते कि पता नहीं कितने हादसों को पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने हाल के महीनों में होने से रोक दिया होगा।

आतंकवादियों का पकड़ा जाना, किसी साजिश का भंडाफोड़ होना आज ऐसी खबर नहीं रह गई है,जिस पर लोग ज्यादा गौर करें। आतंकवाद के हौसले को कमजोर करने की तीसरी वजह यही है कि उसने अपनी शॉक वैल्यू खो दी है। हादसे झेलते जाने से लोगों की बर्दाश्त करने की ताकत बढ़ती है। आतंकवादी बड़े से बड़े हंगामे की तलाश में 9-11 तक पहुंच चुके हैं। उससे आगे वे कहां जाएंगे। यह मजबूर तलाश आतंकवादी ऑपरेशन की लागत और जोखिम को बढ़ाती है। आतंकवाद के थकने की यह चौथी वजह है।

लेकिन, सबसे बड़ी वजह है आतंकवाद को लेकर खुद मुस्लिम दुनिया में पैदा उदासीनता। आतंकवादियों ने खून-खराबे का जो मंजर बनाया है, उसे किसी भी बहाने से सहते जाना इंसान की फितरत में मुमकिन नहीं। हो सकता है कि कुछ लोग जेहाद चाहते हों, लेकिन ज्यादातर लोग सुकून और आजादी की जिंदगी चाहते हैं, और यह बात मुस्लिम देशों पर भी उतनी ही लागू होती है,जितनी ईसाइयों के देश पर। लिहाजा जब अरब देशों के नौजवानों ने बगावत की, तो इस्लामिक ब्रदरहुड की अगुआई के बावजूद यह ईरान जैसी इस्लामी क्रांति नहीं थी। यह मॉडर्न डेमोक्रैटिक रेवॉल्यूशन था, जिसके निशाने पर तानाशाही थी। जबकि हकीकत यह रही है कि इस्लामी देशों की तानाशाही के माहौल ने ही एक जमाने में कट्टर इस्लाम और जेहाद के लिए गरीब नौजवानों को उकसाया था।

भटकाव का वह दौर थम रहा है। दुनिया अपनी धुरी पर लौट रही है। नौजवान डिमोक्रेसी मांग रहे हैं और डेमोक्रेसी में कट्टरता के लिए जगह नहीं होती। अच्छी बात यह भी हुई कि इस हलचल में अमेरिका ने अपने तानाशाह चेलों का साथ नहीं दिया और इस तरह उस इमेज को सुधारने में कुछ कामयाबी पाई, जिसके चलते वह मुस्लिम नाराजगी का नंबर वन निशाना बन गया था।

अरब देशों में डेमोक्रेसी का आना आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी बाड़ होगी। लिहाजा सीरिया और मिस्त्र ही नहीं, सऊदी अरब में भी अमेरिका को इस बदलाव के लिए माहौल बनाना चाहिए। कुछ और बातें हैं, जो आतंकवाद से हमारे कल को बचाने का काम करेंगी। उनमें एक यह है कि मॉडरेट इस्लाम को इज्जत दी जाए। एक अर्से से पश्चिमी देश इस्लाम के जिक्र से ही बिदकते रहे हैं, उन्हें इसके पीछे जेहाद का डर सताता रहा है, लेकिन टर्की, मलयेशिया, पाकिस्तान और ऐसे ही कई देशों में इस्लामिक परंपरा ने मॉडर्निटी से अच्छा साथ निभाया है। अब अमेरिका इसे लेकर सहनशील हुआ है। इसके नतीजे अच्छे होंगे। मुस्लिम देशों और पश्चिम के बीच गैरजरूरी तकरार खत्म होगी, भरोसा बहाल होगा।

आखिरी बात यह कि अगर इस मौके का इस्तेमाल पुराने मामलों को दफनाने में किया जाता है, तो जेहादी ताकतों के लिए कोई बहाना नहीं बचा रहेगा। सबसे बड़ा मुद्दा है इस्त्राइल का, जो हर बार हाथ से फिसल जाता है। अफगानिस्तान और इराक से विदेशियों की वापसी इस माहौल को पुख्ता बनाएगी। लेकिन एक बड़ा काम हमारे पड़ोस में होना है, जहां आतंकवाद का सारा ड्रामा इन दिनों शिफ्ट हो गया है। पाकिस्तान के फरेब और गुजरे जमाने की गलतियां उसे बर्बाद करने पर आमादा हैं। यह दुनिया के लिए सबसे बड़ा हादसा हो सकता है, लिहाजा उसे बचाए रखना जरूरी है और यह हमारी भी जिम्मेदारी है। पाकिस्तान अगर नाकाम होता है तो सबसे पहले हमें उसकी आग में झुलसना है। इसलिए काठ की तलवारें नचाने की बजाय हमें क्रिएटिव तरीके से पाकिस्तान को संभालना चाहिए। भूल जाइए कि किसी जंग से हम कुछ हासिल कर सकते हैं।

आतंकवाद को ऑक्सिजन की कमी पड़ रही है। वह अपने एकांत किले में कैद हो चुका है ठीक उस बूढ़े जेहादी की तरह, जो अपनी तनहाई में पुराने विडियो देखता रहता था और जो यह भूल चुका था कि उसके भरोसेमंद संदेशवाहक के पीछे-पीछे मौत का संदेश उसकी ओर बढ़ रहा है।

Thursday, December 9, 2010

2 lakh crore ka naya ghotala..... 5000 fir ki padegi zarurt...

घोटालों के इस मौसम में इस देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। अनाज घोटाला 35 हजार करोड़ से 2 लाख करोड़ ke beech hone ki aashanka jatai ja रही है। यह घोटाला पांच देशों नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और भूटान तक फैला हुआ है। इस घोटाले में उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में से 34 जिले शामिल हैं। इस घोटाले में साढ़े 400 उच्च सरकारी अधिकारी, मंझले-छोटे सरकारी अधिकारी और 10 हजार प्राइवेट फर्म या लोग शामिल हैं।

इस घोटाले में अगर सारी एफआईआर (FIR) करवाई जाएं तो उनकी गिनती 5000 तक पहुंचेगी। अगर यह आपको सच नहीं लग रहा है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश के एक जिले का ही उदाहरण देना काफी होगा। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के आदेश पर जब यूपी पुलिस के फूड सेल से मामला एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) को सौंपा गया तब तक 6000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ 63 एफआईआर दर्ज की जा चुकी थीं। इसमें 21 लोग उपजिलाधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी जैसे पदों पर थे।

महाघोटाले में कब क्या हुआ
नवंबर 2004- मुख्य सचिव (फूड एंड सिविल सप्लाई) प्रशांत चतुर्वेदी ने रेलवे से बांग्लादेश और बाकी देशों को भेजने के लिए अनाज की लोडिंग के बारे में जानकारी मांगी।

दिसंबर 2004- रेलवे ने उन जिलों और स्टेशनों की एक सूची दी जहां से बांग्लादेश को अनाज भेजा जा रहा था।

2005- लखीमपुर खीरी के जिला अधिकारी एस.पी.एस. सोलंकी समेत उन अधिकारियों के नाम दिए गए जिनके खिलाफ अनाज घोटाले में शामिल होने की वजह से विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी।

2006- मुलायम सिंह यादव की सरकार ने मामले को आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा। आर्थिक अपराध शाखा ने अकेले बलिया जिले में 50 से ज्यादा मामले दर्ज किए।

जून 2007- मायावती ने मामले को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.) को सौंप दिया।

सितंबर 2007- एस.आई.टी. की रिपोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार को भारी नुकसान होने का पता चला।

दिसंबर 2007- मायावती सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की।

2008- सीबीआई ने केवल तीन जिलों के कुछ मामलों को अपने हाथ में लिया। विश्वनाथ चतुर्वेदी ने तेज जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने केस को इलाहाबाद हाई कोर्ट को भेजा।

3 दिसंबर 2010- इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सीबीआई को पूरे घोटाले की जांच करने को कहा।

किसमें कितना घोटाला
बोफोर्स घोटाला- 64 करोड़ रुपए
यूरिया घोटाला- 133 करोड़ रुपए
चारा घोटाला- 950 करोड़ रुपए
शेयर बाजार घोटाला- 4000 करोड़ रुपए
सत्यम घोटाला- 7000 करोड़ रुपए
स्टैंप पेपर घोटाला- 43 हजार करोड़ रुपए
कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला- 70 हजार करोड़ रुपए
2जी स्पेक्ट्रम घोटाला- 1 लाख 67 लाख करोड़ रुपए
अनाज घोटाला- 2 लाख करोड़ रुपए (अनुमानित

Monday, December 6, 2010

टू जी स्पैक्ट्रम घोटाला :एक लाख से बनाए 400 करोड़

पौने दो लाख करोड़ का टू जी स्पैक्ट्रम घोटाला कोई एक दिन में नहीं हो गया। हाई प्रोफाइल दलालों ने ए. राजा को दो बार संचार मंत्री बनाने के लिए पूरी लॉ¨बग की। फोन टेप्स में सत्ता की सबसे बड़ी दलाली की कहानी

नीरा राडिया : केन्या में जन्म लंदन में शादी

केन्या में पैदा हुईं नीरा शर्मा दस साल की उम्र में ही अपने माता-पिता के साथ लंदन चली गई थीं। उनके पिता भी सिविल एविएशन क्षेत्र से जुड़े थे। नीरा ने गुजराती मूल के ब्रिटिश व्यापारी जनक राडिया से शादी की, तीन बच्चे भी हुए लेकिन दोनों में तलाक हो गया और नीरा भारत आ गईं। वे दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में गिने जाने वाले छतरपुर के एक शानदार फार्म हाउस में रहती हैं।

लंदन की मूल निवासी नीरा राडिया जब 1995 में भारत आईं तो उनके पास केवल एक लाख रुपए थे। सहारा समूह के लिए लाइजन से भारत में अपना कॅरिअर शुरू करने के बाद वे यूके एयर, केएलएम और सिंगापुर एयरलाइंस की भारत में प्रतिनिधि रहीं, लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा इतनी थी कि इस एक लाख रुपए से वे क्राउन एक्सप्रेस के नाम से खुद की एयरलाइन शुरू करना चाहती थीं। आखिर भारत पहुंचने के दो साल के अंदर ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अनंत कुमार उनके मित्रों की सूची में शरीक हो गए थे। वे चाहती थीं कि उन्हें हवाई जहाज खरीदने की इजाजत दे दी जाए। इसके बाद एयरलाइन शुरू करने के लिए जरूरी धन (100 करोड़ रुपए) का इंतजाम अपने आप हो जाएगा।

टाटा और अंबानी बने क्लाइंट

अनंत कुमार को सिविल एविएशन से हटाकर पर्यटन मंत्रालय दे दिया गया और क्राउन एक्सप्रेस को सरकार की सहमति नहीं मिल पाई। इसी दौरान उनकी मुलाकात रतन टाटा से हुई जिनका टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस शुरू करने का प्रयास भी विफल हो गया था। दोनों में जान-पहचान इतनी बढ़ी कि 2001 में रतन टाटा ने टाटा समूह की सभी 90 कंपनियों का सरकार और मीडिया से लायजन (काम कराने या छपवाने का ठेका) राडिया को दे दिया। अगले नौ सालों में राडिया ने चार कंपनियां खोल दीं - वैष्णवी कम्यूनिकेशन, नोएसिस स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग लिमिटेड, विटकॉम और न्यूकॉम कंसल्टिंग।

2008 में देश के सबसे धनी आदमी - मुकेश अंबानी - ने भी अपने लिए लॉयजनिंग का काम उन्हें दे दिया। एक अनुमान के अनुसार उनकी चार कंपनियों के पास देश की 150 से भी अधिक बड़ी कंपनियों के लिए लायजनिंग का ठेका है और उनका सालाना व्यापार चार सौ करोड़ रुपए का हो गया है। आज देश के बड़े मंत्रियों, राजनीतिज्ञों, अधिकारियों से लेकर संपादक तक राडिया से फोन पर बात करते हैं।

राजा का मंत्रालय राडिया की नीतियां

कैसे बने फोन टेप?

ए राजा के 2007 में दयानिधि मारन की जगहकेंद्रीय संचार मंत्री बनते ही राडिया की उनसे मित्रता हो गई। दोनों ने मिलकर संचार विभाग की नीतियां इस प्रकार बनाईं और बार-बार तब्दील कीं कि उनसे केवल उन्हीं कंपनियों को फायदा मिला, जिन्हें राजा-राडिया चाहते थे। उनकी हरकतों की खबर आयकर विभाग को मिली जिसने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से राडिया की जांच करने की अनुमति मांगी।

सीबीडीटी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से राडिया का फोन टेप करने की इजाजत ली और आयकर विभाग ने 2008-09 के दौरान राडिया के घर, दफ्तर और मोबाइल मिलाकर कुल नौ फोन तीन सौ दिनों तक टेप किए। जांच अधिकारियों ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पांच हजार टेप में से वे अभी केवल 3000 टेप सुन पाए हैं। इन 3000 में से लगभग 100 टेप मीडिया के हाथ लगे, जिन्हें पिछले हफ्ते अंग्रेजी की दो साप्ताहिक पत्रिकाओं ने छापा।
पावरफुल राडिया के प्रभाव में?

जो टेप लीक हुए वे 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल बनने की प्रक्रिया के दौरान के हैं। इनमें राडिया संचार मंत्री राजा के अलावा कई पत्रकारों और अधिकारियों से बात करती सुनाई दे रही हैं। इनसे मालूम चलता है कि राडिया से बातचीत करने में कैसे बड़े और प्रभावशाली लोग उनके प्रभाव और दबाव में नजर आते हैं। उनमें से कुछ टेप के महत्वपूर्ण हिस्से हम यहां दे रहे हैं।

इनमें से अधिकतर में वे सभी से राजा को संचार मंत्रालय दिलाने के लिए लॉबिंग कर रही हैं। इनमें एनडीटीवी की मैनेजिंग एडिटर बरखा दत्त और हिंदुस्तान टाइम्स के सलाहकार संपादक वीर सांघवी राडिया से यह वादा कर रहे हैं कि वे राजा के बारे में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद जैसे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बात करेंगे और यह भी कहेंगे कि दयानिधि मारन को कैबिनेट में न लिया जाए।

बस 45 मिनट में हुआ 1.76 लाख करोड़ का घपला

नई दिल्ली. स्पेक्ट्रम एलॉट करने के लिए सभी कार्रवाई पूरी करने को केवल 45 मिनट दिए गए थे। दिल्ली में सत्ता के गलियारों को खंगाला। नौकरशाहों और संचार विभाग के अधिकारियों से लेकर टेलीकॉम कंपनियों ने ही बताया कि 45 मिनट में क्या-कुछ, कैसे और क्यों हुआ? कौन-कौन परदे के पीछे काम कर रहे थे और कौन परदे के आगे?

अशोक रोड। संचार भवन। पहली मंजिल। दस जनवरी 2008 । वक्त दोपहर पौने तीन बजे। संचार मंत्री एंदीमुथु राजा के निजी सहायक आरके चंदोलिया का दफ्तर। राजा के हुक्म से एक प्रेस रिलीज जारी होती है। 2 जी स्पेक्ट्रम 3.30 से 4.30 के बीच जारी होगा। तुरंत हड़कंप मच गया। सिर्फ 45 मिनट तो बाकी थे..

वह एक आम दिन था। कुछ खास था तो सिर्फ ए. राजा की इस भवन के दफ्तर में मौजूदगी। राजा यहां के अंधेरे और बेरौनक गलियारों से गुजरने की बजाए इलेक्ट्रॉनिक्स भवन के चमचमाते दफ्तर में बैठना ज्यादा पसंद करते थे। पर आज यहां विराजे थे। 2 जी स्पेक्ट्रम के लिए चार महीने से चक्कर लगा कंपनियों के लोग भी इन्हीं अंधेरे गलियारों में मंडराते देखे गए।

लंच तक माहौल दूसरे सरकारी दफ्तरों की तरह सुस्त सा रहा। पौने तीन बजते ही तूफान सा आ गया। गलियारों में भागमभाग मच गई। मोबाइल फोनों पर होने वाली बातचीत चीख-पुकार में तब्दील हो गई। वे चंदोलिया के दफ्तर से मिली अपडेट अपने आकाओं को दे रहे थे। साढ़े तीन बजे तक सारी खानापूर्ति पूरी की जानी थी। उसके एक घंटे में अरबों-खरबों रुपए के मुनाफे की लॉटरी लगने वाली थी। जनवरी की सर्दी में कंपनी वालों के माथे से पसीना चू रहा था। मोबाइल पर बात करते हुए आवाज कांप रही थी। सबकी कोशिश सबसे पहले आने की ही थी। लाइसेंस के लिए कतार का कायदा फीस जमा करने के आधार पर तय होना था। फीस भी कितनी- सिर्फ 1658 करोड़ रुपए का बैंक ड्राफ्ट। साथ में बैंक गारंटी, वायरलेस सर्विस ऑपरेटर के लिए आवेदन, गृह मंत्रालय का सिक्यूरिटी क्लीरेंस, वाणिज्य मंत्रालय के फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) का अनुमति पत्र.। ऐसे करीब एक दर्जन दस्तावेज जमा करना भी जरूरी था। वक्त सिर्फ 45 मिनट..

परदे के आगे की कहानी

25 सितंबर 2007 तक स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों में से जिन्हें हर प्रकार से योग्य माना गया उन कंपनियों के अफसरों को आठवीं मंजिल तक जाना था। डिप्टी डायरेक्टर जनरल (एक्सेस सर्विसेज) आर के श्रीवास्तव के दफ्तर में। यहीं मिलने थे लेटर ऑफ इंटेट। फिर दूसरी मंजिल के कमेटी रूम में बैठे टेलीकॉम एकाउंट सर्विस के अफसरों के सामने हाजिरी।

यहां दाखिल होने थे 1658 करोड़ रुपए के ड्राफ्ट के साथ सभी जरूरी कागजात। यहां अफसर स्टॉप वॉच लेकर बैठे थे ताकि कागजात जमा होने का समय सेकंडों में दर्ज किया जाए।

किसी के लिए भी एक-एक सेकंड इतना कीमती इससे पहले कभी नहीं था। सबकी घड़ियों में कांटे आगे सरक रहे थे। बेचैनी, बदहवासी और अफरातफरी बढ़ गई थी। चतुर और पहले से तैयार कंपनियों के तजुर्बेकार अफसरों ने इस सख्त इम्तहान में अव्वल आने के लिए तरकश से तीर निकाले। अपनी कागजी खानापूर्ति वक्त पर पूरी करने के साथ प्रतिस्पर्धी कंपनियों के लोगों को अटकाना-उलझाना जरूरी था। अचानक संचार भवन में कुछ लोग नमूदार हुए। ये कुछ कंपनियों के ताकतवर सहायक थे। दिखने में दबंग। हट्टे-कट्टे। कुछ भी कर गुजरने को तैयार। इनके आते ही माहौल गरमा गया। इन्हें अपना काम मालूम था। अपने बॉस का रास्ता साफ रखना, दूसरों को रोकना। लिफ्ट में पहले कौन दाखिल हो, इस पर झगड़े शुरू हो गए। धक्का-मुक्की होने लगी। सबको वक्त पर सही टेबल पर पहुंचने की जल्दी थी। पूर्व टेलीकॉम मंत्री सुखराम की विशेष कृपा के पात्र रहे हिमाचल फ्यूचरस्टिक कंपनी (एचएफसीएल) के मालिक महेंद्र नाहटा की तो पिटाई तक हो गई। उन्हें कतार से निकाल कर संचार भवन के बाहर धकिया दिया गया। दबंगों के इस डायरेक्ट-एक्शन की चपेट में कई अफसर तक आ गए। किसी के साथ हाथापाई हुई, किसी के कपड़े फटते-फटते बचे। आला अफसरों ने हथियार डाल दिए। फौरन पुलिस बुलाई गई। घड़ी की सुइयां तेजी से सरक रही थीं। हालात काबू में आते-आते वक्त पूरा हो गया।

जो कंपनियां साम, दाम, दंड, भेद के इस खेल में चंद मिनट या सेकंडों से पीछे रह गईं, उनके नुमांइदे अदालत जाने की घुड़कियां देते निकले। लुटे-पिटे अंदाज में। एक कंपनी के प्रतिनिधि ने आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। कई अन्य कंपनियों के लोग वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें हटाना पड़ा। आवेदन करने वाली 46 में से केवल नौ कंपनियां ही पौन घंटे के इस गलाकाट इम्तहान में कामयाब रहीं। इनमें यूनिटेक, स्वॉन, डाटाकॉम, एसटेल और श्ििपंग स्टॉप डॉट काम नई कंपनियां थीं जबकि आइडिया, टाटा, श्याम टेलीलिंक और स्पाइस बाजार में पहले से डटी थीं। एचएफसीएल, पाश्र्वनाथ बिल्डर्स और चीता कारपोरेट सर्विसेज के आवेदन खारिज हो गए। बाईसेल के बाकी कागज पूरे थे सिर्फ गृहमंत्रालय से सुरक्षा जांच का प्रमाणपत्र नदारद था। सेलीन इंफ्रास्ट्रक्चर के आवेदन के साथ एफआईपीबी का क्लियरेंस नहीं था। बाईसेल के अफसर छाती पीटते रहे कि प्रतिद्वंद्वियों ने उनके खिलाफ झूठे केस बनाकर गृह मंत्रालय का प्रमाणपत्र रुकवा दिया। उस दिन संचार भवन में केवल लूटमार का नजारा था। पौन घंटे का यह एपीसोड कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा।

परदे के पीछे की कहानी

इसी दिन। सुबह नौ बजे। संचार मंत्री ए. राजा का सरकारी निवास। कुछ लोग नाश्ते के लिए बुलाए गए थे। इनमें टेलीकॉम सेक्रेट्री सिद्धार्थ बेहुरा, डीडीजी (एक्सेस सर्विसेज) आर के श्रीवास्तव, मंत्री के निजी सहायक आर. के. चंदोलिया, वायरलेस सेल के चीफ अशोक चंद्रा और वायरलेस प्लानिंग एडवाइजर पी. के. गर्ग थे। कोहरे से भरी उस सर्द सुबह गरमागरम चाय और नाश्ते का लुत्फ लेते हुए राजा ने अपने इन अफसरों को अलर्ट किया। राजा आज के दिन की अहमियत बता रहे थे। खासतौर से दोपहर 2.45 से 4.30 बजे के बीच की। राजा ने बारीकी से समझाया कि कब क्या करना है और किसके हिस्से में क्या काम है? चाय की आखिरी चुस्की के साथ राजा ने बेफिक्र होकर कहा कि मुझे आप लोगों पर पूरा भरोसा है। अफसर खुश होकर बंगले से बाहर निकले और रवाना हो गए।

दोपहर तीन बजे। संचार भवन। आठवीं मंजिल। एक्सेस सर्विसेज का दफ्तर। फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ डीडीजी (एक्सेस सर्विसेज) आर. के. श्रीवास्तव थे। यहां मौजूद अफसरों को चंदोलिया के कमरे में तलब किया गया। मंत्री के ऑफिस के ठीक सामने चंदोलिया का कक्ष है। एक्शन प्लान के मुताबिक सब यहां इकट्ठे हुए। इनका सामना स्वॉन टेलीकॉम और यूनिटेक के आला अफसरों से हुआ। चंदोलिया ने आदेश दिया कि इन साहेबान से ड्राफ्ट और बाकी कागजात लेकर शीर्ष वरीयता प्रदान करो। बिना देर किए स्वॉन को पहला नंबर मिला, यूनिटेक को दूसरा। सबकुछ इत्मीनान से। यहां कोई धक्कामुक्की और अफरातफरी नहीं मची। बाहर दूसरी कंपनियों को साढ़े तीन बजे तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में पसीना आ रहा था। अंदर स्वॉन और यूनिटेक को पंद्रह मिनट भी नहीं लगे। इन कंपनियों को पहले ही मालूम था कि करना क्या है। इसलिए इनके अफसर चंदोलिया के दफ्तर से प्रसन्नचित्त होकर विजयी भाव से मोबाइल कान से लगाए बाहर निकले। दूर कहीं किसी को गुड न्यूज देते हुए।

45 मिनट के तेज रफ्तार घटनाक्रम ने एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए के घोटाले की कहानी लिख दी थी। राजा के लिए बेहद अहम यह दिन सरकारी खजाने पर बहुत भारी पड़ा था।
फोन कॉल्स में दर्ज फरेब

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की मुख्य किरदार नीरा राडिया के नौ टेलीफोन 300 दिन तक आयकर विभाग ने टैप किए। कुल 5,851 कॉल्स रिकार्ड की गईं। इनमें से सौ का रिकॉर्ड लीक हो चुका है। अपने पाठकों के लिए भास्कर प्रस्तुत कर रहा है - टेप हुई गोपनीय बातचीत के मुख्य अंश। साथ में, इससे जुड़े संपादकों और किरदारों की सफाई भी। ताकि पता चले कि दुनिया को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले खुद क्या कर रहे हैं।

Saturday, December 4, 2010

भगवान को देखना है तो आंखों में नमी हो...

इस धरती से हम जितना ले सकते हैं, वह उससे भी ज्यादा देने को तैयार है। हमारी हैसियत और उसकी क्षमता में नीयत का बड़ा महत्त्व है। धरती माता के देने की नीयत बड़ी साफ है और हमने लेने की मंशा में जगह-जगह खोट के खूँटे गाड़ दिए हैं।हर खूँटे ने इस माँ के हृदय को छलनी ही किया है। लेन-देन के व्यवहार में हमने जो अति की है जलसंकट उसी का परिणाम है।
पानी को इतना नोचा तो हम बाहर और भीतर दोनों से सूख जाएँगे। हमने धरती क्या सुखाई हमारी आँख के आँसू भी सूख गए। परमात्मा को आँखे नहीं आँख के पीछे के आँसू देखते हैं। जिनकी आँखों की नमी सूख गई वे भगवान् को कभी नहीं देख पाएँगे। इसलिए धार्मिक और आध्यात्मिक लोगों की जिम्मेदारी है कि वो दृष्टि और धरती दोनों में नमी बनाए रखें, बचाए रखें। ये पूरी दुनिया उस ऊपर वाले का सुंदर बगीचा है, ये बगीचा केवल जीवन-निर्वाह के साधन ही नहीं देता, बल्कि मस्त, खुश और हर्षोल्लास के मौके भी देता है।
इस खूबसूरत बगीचे में चहलकदमी करने की जगह हम भौतिक विकास के बुल्डोजर पर बैठकर घूमने निकल जाते हैं। बागवानी की कैंची, पानी देने वाले पाईप और जेसीबी मशीन सबका अपना-अपना महत्त्व है। साधनों के उपयोग की गलत अदला-बदली सारे जीवन के गणित को भी बिगाड़ देती है। शायद इसीलिए पहले के वक्त में जब साधन कम थे तब हम ज्यादा सुखी थे और अब भरमार है तो भीतर से खोखले हो गए हम और धरती को भी ऐसा ही खाली किए जा रहे हैं। क्या कोई संतान माँ के साथ ऐसा व्यवहार करते अच्छी लगती है?

Tuesday, November 30, 2010

क्या आप जानते हैं...कैसे बना हमारा 'तिरंगा'

रायपुर.आजादी से पूर्व देश में छोटी-बड़ी अनेक रियासतें थीं। रियासतों की पहचान उनके झंडे होते थे। दो रियासतों के मध्य संधि के समय झंडों का आदान-प्रदान किया जाता था, रायपुर में अभी तक तीन शासकों और हमारे वर्तमान तिरंगे का जिक्र मिलता है।

तिकोना था रायपुर का झंडा

इतिहासकार प्रो रामेंद्र मिश्र कहते हैं, रायपुर को 14 वीं शताब्दी मे रईपुर के नाम से अलग रियासत बनाया गया, इस वक्त यहां के कलचुरी राजा ने अपना प्रतीक ध्वज तिकोने आकार में गाढ़े भगवा रंग का अपनाया था। रायपुर पर सन 1000ई. से सात सौ सालों तक कलचुरी राजाओं का शासन रहा है।

बाद में जोड़े गए हथियार

कलचुरी राजाओं ने अपने झंडे में हथियारों एवं जानवरों के चिह्न् को भी शामिल किया। 14वीं शताब्दी मे रतनपुर रियासत का दो भागों में बंटवारा हो गया। रतन के छोटे भाई रई ने अपनी नई राजधानी रईपुर बनाई। राजा रई ने अपनी पहचान के लिए चौकोर झंडे का उपयोग शुरू किया। यह भी भगवा रंग का था, जिसमें त्रिशूल के चिन्ह बने थे।

मराठा झंडे में हाथी और शेर

संग्राहालयों में 1735ई. के ताम्र-पत्र संग्रहित हैं, जिनसे झंडों के इतिहास के संबंध में अनेक जानकारियां मिलती हैं। 1741 ई. में मराठा वंश के पहले राजा बिंबाजी भोंसले ने अपने झंडे को दोहरा तिकोना बनाया। पं. रविशंकर विश्वविद्यालय मंे इतिहास के प्रो. एलएस निगम ने बताया कि मराठों ने अपने झंडों मंे सफेद हाथी व शेर के चिह्न् का भी प्रयोग किया है।

रियासत के झंडे का कॉपरेरेट वर्जन

देश में कॉरपोरेट सेक्टर के साथ ही कई ऐसी संस्थाएं हैं, जिन्होंने अपनी पहचान के लिए निजी झंडों का प्रयोग शुरू किया है। अब कंपनियां भी अपने झंडों में चिह्न् या लोगो और मोनो लगाने लगी हैं। रविवि में इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रो. आभा आर पाल का कहना है कि झंडे विकास और शौर्य को दर्शाते आए हैं। यही वजह है कि मॉडर्न कॉपरेरेट्स में झंडे का यह नया वर्जन एक बार फिर अपनाया जाने लगा है।

ऐसे बना हमारा राष्ट्रीय ध्वज

07 अगस्त 1906 में तिरंगे की तीन पट्टियां गहरी हरी, पीली और लाल रंग की थी और आठ सफेद कमल, सूर्य का चिन्ह और एक चांद-तारा समेत वंदे मातरम अंकित थे।

1907 में यह झंडा फ्रांस की मैडम भिखाजी कामा ने पेरिस में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में फहराया। यह झंडा पहले झंडे जैसा था, केवल इसमें एक सफेद कमल का फूल और सात तारे थे।

1916 मे यह होम रूल झंडा मिसेज एनी बिसेंट ने फहराया। इसमें पांच लाल और चार हरी पट्टियां, सात तारे और एक कोने में छोटा यूनियन जैक झंडे का चिह्न् अंकित था।

1921 मे यह कांग्रेस झंडा महात्मा गांधी जी ने प्रस्तुत किया। इसमें सफेद, हरी और लाल रंग की तीन पट्टियां और चरखे का चिह्न् था।

1931 में प्रस्तावित कांग्रेस झंडे का रंग केवल भगवा था। इसमे चरखे का चिह्न् अंकित था।

अगस्त 1931 में यह झंडा कांग्रेस ने अपनाया। इसमे भगवा, सफेद और हरी तीन पट्टियां और चरखे का चिह्न् था।

22 जुलाई 1947 को यह झंडा भारतीय विधान सभा ने अपनाया। इसमें चरखे के स्थान पर सम्राट अशोक का धर्म चक्र अंकित है। तब से यही हमारा राष्ट्रीय ध्वज है।